कब्ज से पाना चाहते हैं निजात, तो फॉलो करें ये


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : विशेषज्ञों की मानें तो कम उम्र में कब्ज की समस्या खराब लाइफस्टाइल और जंक फ़ूड के चलते होती है। साथ ही धूम्रपान और मदिरा के सेवन से भी कब्ज की शिकायत होती है। इससे पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और भोजन सही से पचता नहीं है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अंग्रेजी में एक कहावत है “Early to bed and early to rise, makes a man healthy, wealthy, and wise” यानी जल्दी सोने और जागने से व्यक्ति सेहतमंद, धनी और बुद्धिमान बनता है। हालांकि, आधुनिक समय में इसकी परिभाषा ही बदल गई है। आजकल लोग देर रात तक जगते हैं और अगली सुबह देर तक सोते हैं। इसके अलावा तनाव और गलत खानपान की वजह से व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इस लाइफस्टाइल के चलते लोग आजकल कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें एक बीमारी कब्ज की है। विशेषज्ञों की मानें तो कम उम्र में कब्ज की समस्या खराब लाइफस्टाइल और जंक फ़ूड के चलते होती है। साथ ही धूम्रपान और शराब के सेवन से भी कब्ज की शिकायत होती है। इससे पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और भोजन सही से पचता नहीं है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ये 5 टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

सही से खाएं. - डॉक्टर्स हमेशा कब्ज से निजात पाने के लिए समय पर भरपेट खाने की सलाह देते हैं। जब आप कुछ खाते हैं तो लिवर के सभी तंत्र सक्रीय हो जाते हैं। इस प्रकिया को क्रमाकुंचन कहा जाता है। अगर आप समय में बदलाव करते हैं या कम खाते हैं, तो मेटाबोलिज्म धीमा और पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है। इसके बाद जब आप खाते हैं, तो पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम नहीं करता है। इसके लिए जरूरी है कि निश्चित समय पर संतुलित आहार जरूर लें। भोजन स्किप बिल्कुल न करें।

भोजन चबाकर खाएं - बचपन में हमलोगों को सिखाया जाता था कि भोजन धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए। इससे भोजन सही से पचता है। पाचन तंत्र में भोजन छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाते हैं। इसके बाद शरीर पोषक तत्वों को ग्रहण कर लेता है। अगर आप भोजन को चबाकर खाते हैं, तो भोजन जल्दी डायजेस्ट होता है। वहीं, बिना चबाए भोजन को पचने में काफी समय लगता है। इस वजह से कब्ज की समस्या होती है।

हायड्रेट रहें - पानी अधिक पिएं। इससे शरीर में मौजूद अवशेष भोजन जल्दी पच जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप उचित मात्रा में पानी पीते हैं, तो आपका आधा काम ऐसे ही पूरा हो जाता है। पानी भोजन को तोड़ने का काम करता है। इसके लिए रोजाना कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे आपको कब्ज की समस्या से निजात मिल सकता है।

फाइबर युक्त चीज़ों का सेवन करें - फाइबर बड़ी आंत की सक्रियता को बढ़ाता है। फाइबर युक्त चीज़ों को खाने से पाचन प्रक्रिया भी तेज होती है। Food and Drug Administration के अनुसार, व्यक्ति को रोजाना 28 ग्राम फाइबर खाना चाहिए। इसके लिए आप साबुत अनाज, मटर, बीन्स और फल का सेवन कर सकते हैं।

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें - कब्ज को दूर करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए विशेष उपकरणों की कोई जरूरत नहीं है, बल्कि ब्रिस्क वॉक, रनिंग और साइकिलिंग कर सकते हैं। रोजाना सुबह और शाम में 15 मिनट एक्सरसाइज करें। साथ ही आप योग का भी सहारा ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Popular posts
उत्तर प्रदेश के एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र (Death certificate) जारी किया गया , जिसे आप भी देखे
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
सर्दियों में सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, कोमल बनेगी त्वचा, ग्लो रहेगा बरकरार
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया - धोखाधड़ी का मामला
Image
हाथी के गोबर से बनी इस चीज का सेवन आप रोज करते हो.. जाने कैसे
Image
RAIPUR SPECIAL : दिनाक 08 मार्च को " मयूर वाटिका भू- कल्याण समिति " का सेजबहार में प्लाट स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया
Image
अर्जेंटीना मे ऑनलाइन संसद में पार्टनर के स्तनों को सांसद करने लगे किस - वीडियो था लाइव, हो गए निलंबित
Image