बिना डाइटिंग के वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज खाएं शकरकंद, शकरकंद में गुड कार्ब्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : शकरकंद को सात्विक आहार माना जाता है। व्रती उपवास के दिनों में फलाहार में शकरकंद का सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि शकरकंद सबसे पहले अमेरिका में पाया गया था। खासकर कैरेबियाई देशों में कई प्रकार के शकरकंद पाए जाते हैं। जबकि भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार में इसकी खेती सबसे अधिक की जाती है। शकरकंद में आलू की तुलना में अधिक स्टार्च पाया जाता है। जबकि इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर बढ़ते वजन को कम करने में शकरकंद कारगर भोजन है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि डायटिंग करने वाले लोगों को वजन घटाने के लिए शकरकंद का सेवन करना चाहिए। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में शकरकंद शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे शकरकंद वजन घटाने में सहायक होता है-

वजन घटाने के लिए शकरकंद सुपरफूड है। खासकर सफ़ेद शकरकंद के सेवन से अधिक फायदा मिलता है। ब्राज़ील, जापान और ताइवान में इसे दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाने में सहायक होते हैं। इसमें फाइबर अधिक होता है। इसके सेवन से हर समय पेट भरा महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है।

शकरकंद में गुड कार्ब्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर भी कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज़ बनता है। इससे कम कैलोरीज गेन होती है। जबकि शकरकंद में पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हायड्रेट रहता है। आप इसे उबालकर अथवा पकाकर सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Popular posts
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
जल्द ही आप लगवा सकेंगे मनपसंद टीका, विदेशों में बनी वैक्सीन आयात करेगी सरकार
Image
कब्ज के लिए रामबाण दवा है सेंधा नमक, ऐसे करें सेवन
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, व्यापक स्तर पर ‘लॉकडाउन’ लगाने का विचार नहीं - महामारी की रोकथाम के लिये केवल स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के कदम उठाये जाएंगे
Image
राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ ने घर पर ही रहकर ज़ूम मीटिंग कर ऑनलाइन घर पर ही एक दूसरे के सहयोग से मनाए हनुमान जन्मोत्सव
Image
सर्दियों में सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, कोमल बनेगी त्वचा, ग्लो रहेगा बरकरार
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
रायपुर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में ​राजधानी रायपुर समता कॉलोनी निवासी युवक पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की बात करते हुए ​रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
Image