पुरानी ममी से आ रही थी गाने की आवाज, वैज्ञानिकों ने की रिकॉर्डिंग।


Report manpreet singh 


RAIPUR chhattisgarh VISHESH :हॉलीवुड मूवीज में अक्सर आपने ममी (Mummy) को लेकर कई डरावनी घटनाएं देखी होगी। पिछले कुछ समय पहले इस विषय पर एक फिल्म भी आई थी। मगर रुपहले पर्दे पर फिल्माए गए ये दृश्य हकीकत में तब्दील हो सकते हैं। इस बात का अंदाजा शायद ही किसी को होगा, लेकिन वैज्ञानिकों  ने हाल ही में 3000 साल पुराने एक ममी से कुछ आवाजें आते सुनी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इसे रिकॉर्ड भी किया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह आवज काफी वायरल हो रही है।


यह रहस्यमयी ममी यूके में स्थित लीड्स सिटी म्यूजियम  में रखी है। ये 3000 साल पुरानी है। इसका नाम नीसियामुन है। बताया जाता है यह शख्स मिस्र के राजा फैरो रामसेस-11 के समय का पुजारी और पत्रकार था। नीसियामुन अपने राजा के लिए खबरें लाता था और उनके लिए धार्मिक गीत गाता था। वैज्ञानिकों का दावा है कि वे जब भी इस ममी के पास से गुजरते थे तो उन्हें अजीब-सी आवाजें (weird sounds) आती थी। तब उन्होंने इसे रिकॉर्ड करने का फैसला लिया था।


ममी की आवाज रीक्रिएट करने वाले वैज्ञानिक डेविड होवार्ड ने बताया कि ममी की आवाज को सुनने के लिए उसके गले की सीटी स्कैनिंग की गई। इसके बाद थ्रीडी प्रिंटर से उसका वोकल कॉर्ड (आवाज वाली नली) बनाया गया। चूंकि सीटी स्कैन में पता चला कि नीसियामुन की जीभ का कुछ हिस्सा गायब था। इस वजह से आवाज की नली को भी वैसा ही बनाया गया। जब ममी के आवाज की रिकॉर्डिंग की गई तो गले से कराहने की आवाज सुनाई दी। वैज्ञानिकों के अनुसार ममी की आधी जीभ कहां है इसका अभी पता नहीं चल सका है। इसलिए उसकी आवाज साफ नहीं आ रही है।


Popular posts
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
सर्दियों में सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, कोमल बनेगी त्वचा, ग्लो रहेगा बरकरार
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
जल्द ही आप लगवा सकेंगे मनपसंद टीका, विदेशों में बनी वैक्सीन आयात करेगी सरकार
Image
कब्ज के लिए रामबाण दवा है सेंधा नमक, ऐसे करें सेवन
Image
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आज से पंजीयन शुरू - ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ ने घर पर ही रहकर ज़ूम मीटिंग कर ऑनलाइन घर पर ही एक दूसरे के सहयोग से मनाए हनुमान जन्मोत्सव
Image
बिल्डर के यहां आयकर छापा --- 100 से ज्यादा संपत्तियों का पता चला
Image