नहीं रहे पूर्व मंत्री बलिहार सिंह, 7 जून को होगा अंतिम संस्कार वे 1989 में विधायक चुने गए थे। उन्हें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की कैबिनेट में खाद्य और जेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी।


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :जांजगीर-चांपा , अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बलिहार सिंह का आज 94 साल की उम्र में निधन हो गया। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 1989 में विधायक चुने गए थे। उन्हें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की कैबिनेट में खाद्य और जेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। स्व. बलिहार सिंह 2010 में छत्तीसगढ़ निःशक्त व वित्त विकास निगम के अध्यक्ष भी बने थे। बीते 31 मई को उनकी तबीयत बिगड़ी थी। बीते शुक्रवार को अपोलो अस्पताल में शिफ्ट भर्ती किए गए थे। पूर्व मंत्री बलिहार सिंह जांजगीर जिले के चाम्पा निवासी थे। पूर्वमंत्री का अंतिम संस्कार गृहनगर चाम्पा में कल 7 जून को मंझली तालाब स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। पूर्व मंत्री सरदार बलिहार सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चाम्पा क्षेत्र के लोकप्रिय वयोवृद्ध नेता सरदार बलिहार सिंह सादगी के प्रतीक थे। वे मेरे स्व. पिता बिसाहू दास जी महंत के अभिन्न मित्रों में से एक रहे हें। डॉ महंत ने कहा कि चाम्पा क्षेत्र में दो अलग-अलग विचार धाराओं के दल में होने के बाद भी हम लोग क्षेत्र के विकास और आपसी सौहार्द व प्रेम बनाये रखने के मामले में सदैव एक रहे हैं। बलिहार सिंह जी का निधन मेरे लिए पारिवारिक और व्यक्तिगत क्षति है। डॉ महंत ने पूर्व मंत्री बलिहार सिंह के निधन पर दुख ब्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।


Popular posts
उत्तर प्रदेश के एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र (Death certificate) जारी किया गया , जिसे आप भी देखे
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
सर्दियों में सॉफ्ट और खूबसूरत स्किन के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, कोमल बनेगी त्वचा, ग्लो रहेगा बरकरार
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया - धोखाधड़ी का मामला
Image
हाथी के गोबर से बनी इस चीज का सेवन आप रोज करते हो.. जाने कैसे
Image
RAIPUR SPECIAL : दिनाक 08 मार्च को " मयूर वाटिका भू- कल्याण समिति " का सेजबहार में प्लाट स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया
Image
अर्जेंटीना मे ऑनलाइन संसद में पार्टनर के स्तनों को सांसद करने लगे किस - वीडियो था लाइव, हो गए निलंबित
Image