रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ विशेष : अनूपपुर ,मौसम ने बदला रुख, तेज बारिश के साथ गिरे ओले खलिहान में रखा हुआ गेंहू बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अपना रुख बदला और बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। अनुपपुर में आज शनिवार को तेज बारिश शुरू हो गई। हवा में नमी बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तेज आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि हुई है। वहीं सतना में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई और साथ में ओले भी गिरे हैं। बेमौसम बारिश की वजह से किसानों के खलिहान में रखा हुआ गेंहू बर्बाद हो गया। इसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम के अचानक रुख बदलने से बीमारियों का खतरा बढ़ने आशंका भी बढ़ रही है। कोरोना वायरस की परेशानी से लोग पहले से ही जूझ रहे हैं। ऐसे में बदलते मौसम में सीजनल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसमें खांसी, बुखार, जुकाम परेशान कर सकते हैं।